बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर पर कोहरे के कारण दो अलग-अलग हादसों में कार और ऑटो की भिड़ंत से चार महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बागपत जनपद के खेकड़ा क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड मार्ग पर घने कोहरे के चलते विपरीत दिशा से आ रही एक कार ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो में सवार दिल्ली जा रहे मवीकला गांव निवासी इरशाद, महबूब, साजिदा, हारुन, मोमीन और हुस्ना सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कारों की भिड़ंत में दो महिलाएं घायल
इसी मार्ग पर दूसरे हादसे में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें सहारनपुर से दिल्ली जा रहीं राखी और शिल्पी घायल हो गईं।
पुलिस ने कराया उपचार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है।