फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह की बच्ची समेत नौ संक्रमित, शहर सील और देहात तक फैला कोरोना

विज्ञापन
आपसे कहा था, नियमों का पालन करो नहीं मानोगे तो ऐसे ही बंद रहेगा बाजार, इसलिए मास्क व एक दूसरे से दू? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है। बागपत नगर में दो माह की बच्ची समेत कोरोना संक्रमण के नौ मामले सामने आए हैं। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा नगर के अधिकतर हिस्से सील कर दिए गए हैं। यहां रहने वाले डेढ़ हजार से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। चिंताजनक बात यह है कि संक्रमण जिले के देहात में भी फैल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। नगर के चौहानान मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव मिले चुके कैंसर पीड़ित के परिवार की दो माह की बच्ची भी संक्रमित मिली है। मासूम की मां के साथ उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पांची गांव में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले। चौहल्दा, डौला, खुब्बीपुर निवाड़ा में एक-एक मामला सामने आया है। हसनपुर मसूरी में दो संक्रमित मिले हैं। कुल नौ मामले सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। पिछले दो दिन में मिले मामलों को आधार मानते हुए बागपत, बड़ौत और खेकड़ा के संवेदनशील इलाके सील कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें