फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा पूरी तरह सील

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा नगर एवं क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता जा रहा है। खेकड़ा नगर का मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा हॉटस्पाट बना है। सब्जी आढ़ती और उसकी पत्नी व बेटी के पॉजिटिव मिलने के बाद डीएम के आदेश पर मोहल्ले को सील कर दिया गया। नगर पालिका के सफाई नायक अमरीश कुमार की टीम ने डा. अनवर अहमद के क्लीनिक के सामने से शेखपुरा का मुख्य रास्ता बंद करने के साथ ही सुलभा स्कूल से आगे बाग वाली गली, फखरपुर मार्ग की ओर जाने वाला मार्ग, मुबारिकपुर रोड फाटक की ओर जाने वाला मार्ग, भट्ठा बस्ती मार्ग और जैन कालेज रोड की ओर से कृष्णा मार्केट से होकर शेखपुरा में जाने वाला मार्ग पूर्ण रूप से सील कर दिया। एसडीएम राजपाल सिंह ने बताया कि औरंगाबाद शेखपुरा मोहल्ले के कुछ लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। क्षेत्रवासियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें