फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, गांव में तनाव
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। खिदौड़ा गांव में हुए खूनी संघर्ष में अभी भी नौ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिजन भयभीत हैं। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर पलायन की चेतावनी दी है।
खिंदौड़ा में पांच मई को भोपाल और मनवीर के बीच ट्राली खड़ी करने को लेकर संघर्ष हुआ। इसमें भोपाल की पांच मई को मौत हो गई, जबकि उसके भाई कालू की शनिवार को मौत हो चुकी है। परिजनों ने रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। महिलाओं ने एसओ सिंघावली अहीर शिवप्रकाश का घेराव कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ओमपाल सिंह के एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने कालूराम का अंतिम संस्कार किया। मृतक के परिजन लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। भोपाल के बेटे ऋषिपाल ने कहा उन्हें दूसरे लोगों के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है, इससे परिवार में दहशत का माहौल है। यदि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह परिवार के साथ गांव से पलायन करने के लिए मजबूर होंगे । एसओ शिवप्रकाश ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें