फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पैसेंजर ट्रेन के इंजन में फंसने से नीलगाय की मौत

विज्ञापन
पैंसेजर ट्रेन की चपेट में नीलगाय आने के बाद कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर परेशान खड़े यात्री।
विज्ञापन
- ईंजन के कई उपकरण क्षतिग्रस्त होने से एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह कासिमपुर खेड़ी और बूढ़पुर रेलवे स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन से नीलगाय टकरा गई, जिसकी ईंजन में फंसने से मौत हो गई। इससे उपकरण क्षतिग्रस्त होने से ईंजन भी जाम हो गया और पैसेंजर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई। इससे एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का संचालन बाधित रहा।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे पैसेंजर ट्रेन शामली से दिल्ली जा रही थी। बताया कि पैसेंजर ट्रेन जैसे ही कासिमपुर खेडी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी अचानक एक नीलगाय खेतों से निकलकर ट्रैक पर आ गई और पैसेंजर ट्रेन के ईंजन से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर लगने से नीलगाय पैसेंजर ट्रेन के ईंजन में फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में इंजन के कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए और जाम होने से ट्रेन वहीं पर रोक दी गई। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर अन्य ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया। वहां आए रेलकर्मियों ने इंजन से निकालकर ट्रैक से नीलगाय का शव हटाया और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जांच की। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके बाद रेल परिचालन बहाल हुआ। कासिमपुर खेड़ी स्टेशन अधीक्षक शशि भूषण का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन के आगे नीलगाय आने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। जांच के बाद पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


- ट्रेन के आगे पहले भी आ चुके है गोवंश
कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन के आगे नीलगाय आने की घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने भी वहां पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया कि इससे पहले सूरजपुर महनवा से अग्रवाल मंडी टटीरी के बीच में ट्रेन के आगे गोवंश आ गया और नीचे फंस गया। इससे दो घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन बागपत रोड रेलवे स्टेशन के पास खड़ी रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें