फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए दावेदारों ने कसी कमर

Sun, 21 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले दावेदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नये परिसीमन का प्रकाशन हो चुका है, जो आपत्तियां दर्ज कराई गई थी, उनमें से अधिकतर का निस्तारण कराया गया। चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले दावेदारों के बीच होर्डिंग लगवाने की जंग छिड़ी हुई है। 
विज्ञापन


कई प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने जीत के बाद पांच साल में कराए जाने वाले जरूरी कार्यों की सूची तक चस्पा कर दी है। उधर, नगर पालिका के अधिंशासी अधिकारी ललित आर्य ने बताया नये परिसीमन में पांच आपत्तियां आई थी। इनमें दो वार्ड की सीमा का विस्तार प्रदर्शित नहीं करने, तीसरी हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित किए परिसीमन में भिन्नता, चौथी अनुसूचित जाति की जनसंख्या का बटवारा वार्ड में सहीं नहीं किया। पांचवीं आपत्ति थी कि जनसंख्या के आधार पर वार्ड का सहीं निर्धारण नहीं किया है।

ये होंगे वार्ड के नाम
वार्ड 1- हरिजन, बाल्मीकि बस्ती, वार्ड 2- हरिजन बस्ती, वार्ड 3- गायत्रीपुरम मोहल्ला, वार्ड 4- बाह्य कक्ष, वार्ड 5- नई बस्ती, वार्ड 6- शंकराचार्य, वार्ड 7-कुम्हारान, फकीरान, खटीकान, वार्ड-8 जैन, वार्ड 9- ईदगाह, वार्ड 10- माता कॉलोनी पश्चिमी, वार्ड 11- देशराज पूर्वी, वार्ड 12-देशराज पश्चिमी, वार्ड 13-गुजरान, पठानान, मल्हान, वार्ड 14-पुरानी तहसील, वार्ड 15-माता कालोनी पूर्वी, वार्ड 16-ठाकुरद्वारा पूर्व, वार्ड 17- माता कॉलोनी, वार्ड18- मुगलपुरा पूर्व, वार्ड 19- ठाकुरद्वारा, वार्ड 20- मिर्धानपुरा, वार्ड 21 काजीपुरा, वार्ड 22 शेख व्यापारियान मध्य, वार्ड 23-शेख व्यापारियान पूर्व, वार्ड24-शेख व्यापारियान पश्चिमी, वार्ड 25-शिव मंदिर । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें