फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निरीक्षण करने पहुंची एनएचएआई की टीम, 23 मई तक पूरा करने के दिए निर्देश

Thu, 17 Oct 2019 01:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एनएचएआई की टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पहले चरण के निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए एनएचएआई और केंद्र सरकार की ओर से गठित टीम ने निरीक्षण किया। आठ घंटे तक करीब पचास किमी तक जांच की गई। परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। सैंपलों की जांच में कमी नहीं मिली है। ठेकेदार कंपनी को 23 मई 2020 तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा, डिप्टी मैनेजर पीयूष श्रीवास्तव, जांच के लिए पहुंचे अथॉरिटी इंजीनियर पंकज कुमार, ठेकेदार कंपनी के डायरेक्टर जितेंद्र बालियान के साथ निर्माण कार्य की जांच पर निकले। शामली की सीमा से लेकर बागपत के कलक्ट्रेट तक करीब 50 किमी के टुकड़े की जांच की गई। परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने बताया कि तीन सैंपलों की जांच कराई है, किसी तरह की कम नहीं मिली है। सेफ्टी के इंतजाम करने और पानी के नियमित छिड़काव के निर्देश दिए हैं। पहले चरण का निर्माण 23 मई 2020 तक पूरा किया जाएगा। 

चार साल रख रखाव करेगी ठेकेदार कंपनी
परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार कंपनी निर्माण के चार साल बाद तक रख रखाव करेगी। कई स्तर पर जांच होती है। मानकों से एनएचएआई कोई समझौता नहीं करेगा। बगैर किसी वजह के अगर निर्माण में बाधा डाली तो राज्य सरकार की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

बड़ौत के भाजपा विधायक केपी मलिक, रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद नेता सतीश चौधरी समेत अन्य लोगों ने निर्माण की क्वालिटी पर सवाल उठाया। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को पत्र लिखा। इसके बाद जांच टीम को भेजा गया।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण 155.125 किमी होगा। अनुमानित लागत 1505.72 करोड़ हैं। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां कट से शामली बाईपास तक 61.409 किमी का निर्माण चल रहा है। पहले चरण के 61.409 किमी के हिस्से की अनुमानित लागत 726.33 करोड़ हैं। शामली बाईपास से सहारनपुर तक मार्ग की लंबाई 62.779 है, इसकी अनुमानित लागत 779.39 करोड़ रुपये हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ से लोनी होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तक के टुकड़े का निर्माण तीसरे चरण में कराया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें