बागपत। नवजात बच्चों को अब सीएचसी पर ही जरूरी इलाज की सुविधा मिलेगी। बच्चों की बीमारियों में जानकारी देने के लिए जिला अस्पताल की एमएनसीयू में सीएचसी के चिकित्सक और स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
नवजात बच्चे के जन्म के बाद दिल की धड़कन कम होने, सांस में परेशानी आने या फिर अन्य कोई परेशानी होने पर बच्चों को जिला अस्पताल की एसएनसीयू में भर्ती कराया जाता है। सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञों की कमी होने के कारण थोड़ी परेशानी होने पर ही बच्चों को जिला अस्पताल या फिर अन्य स्थानों पर रेफर कर दिया जाता है। जिससे अस्पताल पहुंचते समय कई बार हादसा होने की का खतरा बना रहता है।
अब नवजात बच्चों को सीएचसी पर ही जरूरी इलाज की सुविधा मिलेगी। नवजात बच्चों को सीएचसी पर ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल की एमएनसीयू में सीएचसी के चिकित्सकों और स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- वर्जन - नवजात बच्चों के इलाज के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और सीएचसी पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों और अन्य स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। - डॉ. राज सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ