फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 14 दिन तक नहीं मिल सकेंगे नए और पुराने बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला कारागार में बंदियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए एहतियात बरती जा रही है। डीएम और एसपी ने निर्देश दिए कि जेल में दाखिल होने वाले नए बंदियों को पुराने बंदियों से 14 दिन अलग रखा जाए। खाद्य सामग्री का दो दिन बाद प्रयोग किया जाए। खांसी वाले बंदियों को अलग रखा जाए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए यदि किसी बंदी को सर्दी खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी हो तो उसे भी 14 दिन तक दूसरे बंदियों से अलग रखा जाए। जेल में मुलाकात अग्रिम आदेशों तक बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को पहले साबुन से हाथ धुलवाने के बाद ही जेल में प्रवेश दिया जाए। जेल में बंदियों द्वारा झूठे बर्तनों को धोते समय बर्तन में डिटरजेंट पाउडर लगाकर लगभग एक मिनट तक बर्तनों की सफाई कराई जाए। जेल में सोशल आइसोलेशन की व्यवस्था करने तथा अलग-अलग बैरकों में रह रहे बंदियों के बीच आपसी दूरी बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जेल में बाहर से आने वाली खाद्य सामग्री को दो दिन अलग रखने के बाद प्रयोग में लाने तथा ब्लीचिंग पाउडर से जेल की सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें