फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल से भागा नेपाल का कोरोना पॉजिटिव जमाती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सोमवार की आधी रात कोविड अस्पताल की खिड़की की लोहे की पत्ती काटकर भागे नेपाल के कोरोना पॉजिटिव जमाती को पुलिस ने 12 घंटे बाद पकड़ लिया। अस्पताल से तीन किलोमीटर दूर स्थित ईंट भट्टे से उसे ग्रामीणों की सूचना पर पकड़ा गया। एहतियातन उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर की ओर से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, आईजी प्रवीण कुमार ने खेकड़ा पहुंच कर मामले की जानकारी ली। बताया कि कोविड अस्पताल और स्क्रीनिंग सेंटरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से नेपाल की जमात जिले में पहुंची थी। रैंडम जांच में 65 साल का जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे बालैनी के स्क्रीनिंग सेंटर से खेकड़ा में बनाए गए कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे उसने अस्पताल के प्रथम तल की खिड़की की लोहे की तीन पत्तियां किसी तरह काट दी। इसके बाद कपड़ों व चादर की रस्सी के सहारे वह अस्पताल से फरार हो गया। रात में ही विजिट करने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीएमओ डॉ आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। तुरंत ही पुलिस ने दस टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया। मंगलवार की दोपहर एक बजे काठा गांव के ईंट भट्ठे के पास ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को बैठे देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जमाती मिल गया। उसे कोविड अस्पताल न ले जाकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
उधर, दोपहर में बागपत पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव जमाती मिल गया है। उस अब जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सभी कोविड अस्पताल और स्क्रीनिंग सेंटरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में जमाती के खिलाफ खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर की ओर से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें