उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को एक युवक को उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर गोली मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बड़ौत नगर की पट्टी चौधरान में शनिवार की रात तीन युवकों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। बाजू में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उधर गोली की आवाज सुनकर मोहल्लेवासियों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया इस मामले में घायल ले तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पट्टी चौधरान निवासी जुबेर पुत्र हनीफ की पिछले कई सालों से पड़ोसियों से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। शनिवार की दिन रात जुबेर घर पर अकेला था, बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। रात तकरीबन साढ़े बारह बजे तीन बाइक सवार युवक आए और जुबैर के घर में घुस गए।
उन्होंने जुबैर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें गोली जुबैर के बाजू में लग गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया। उधर गोली की आवाज सुनकर मोहल्लेवासियों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया इस मामले में घायल ले तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिवेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है।