बागपत। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक ऑर्डर पर जरूरत का सामान उनके घर पहुंचेगा। सीएससी संचालकों नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोगों को सामान पहुंचाने के लिए जिले में सीएससी ई-स्टोर बनाया गया है।
सीएससी जिला प्रबंधक बोबी कुमार ने बताया कि लोगों को जरूरत का सामान पहुंचाने के लिए ग्रामीण ई-स्टोर बनाया गया है। कोई व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार सामान के लिए ऑर्डर कर सकता है। स्टोर पर खाने का सामान, सब्जी व अन्य घरेलू चीजों, रेनॉल्ट की गाड़ी, कश्मीरी केशर, बिस्कुट, सब्जी, मसाला, टाटा के प्रोडक्ट, बजाज के सभी उपकरण, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू चीजें उपलब्ध है। स्टोर पर लोगों को बाजार मूल्य से कम दामों पर सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर सीएससी ग्रामीण ई स्टोर का एप डाउनलोड कर पिन कोड के माध्यम से सर्च कर अपना ऑर्डर कर सकते है।
ऐसे करें आर्डर
- सीएससी ग्रामीण ई स्टोर पर ऑर्डर के लिए उपभोक्ता को गूगल प्ले स्टोर से सीएससी ग्रामीण का एप इंस्टाल कर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के उपरांत अपने क्षेत्र के संचालक को पिन कोड के माध्यम से ऑर्डर कर सकते है।