फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एनसीसी कैडेट्स को अनुशासित बनने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिविर में योगासन कराने के साथ कैडेट्स का आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में 74वीं एनसीसी बटालियन का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। बृहस्पतिवार को शिविर में कैडेट्स को अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ सक्सेना ने कैडेट्स को जीवन में सफलता के लिए इन गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कर्नल सौरभ सक्सेना ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया और उन्हें अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। शिविर में सूबेदार मेजर दर्शन सिंह और सूबेदार बलकार सिंह ने कैडेट्स को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इन विषयों में योगाभ्यास और शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) शामिल थे। कैडेट्स को हथियारों के संचालन की बारीकियां भी सिखाई गईं। इसके साथ ही, उन्हें मानचित्र अध्ययन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कैडेट्स के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 24 मई को संपन्न होगा। इस मौके पर अशोक कुमार, कैप्टन धर्मेंद्र खोखर, लेफ्टिनेंट ललित जैन और लेफ्टिनेंट जितेंद्र धामा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें