-शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान
फोटो-5
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। पूरनपुर नवादा-फुलेरा मार्ग जर्जर हो गया है, जिससे लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर इंटर कालेज होने के कारण छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूरनपुर नवादा-फुलेरा मार्ग पर इंटर कालेज और गैस एजेंसी है। इंटर कालेज होने के कारण मार्ग से रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं और ग्रामीणों का आना-जाना है। मार्ग जर्जर होने के कारण छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग चोटिल होते रहते हैं। गांव के दीपक, सोनू और सुमित ने बताया कि कई बार अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार का कहना है कि मार्ग की मरम्मत कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।