फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटर के परिवार को ट्रेन से फेंकने का कोशिश

Thu, 28 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने दिल्ली-शामली पैसेंजर में सवार नेशनल शूटर के परिवार के साथ जमकर मारपीट की। विरोध करने पर ट्रेन से फेंकने का प्रयास भी किया। ट्रेन बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर रुकी तो युवकों के अन्य दो साथी भी वहां पहुंच गए और एक बार फिर शूटर के परिवार की पिटाई की और शूटर का मोबाइल छीन भाग निकले। उधर, जीआरपी ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


   बड़ौत क्षेत्र के पिछौकरा गांव निवासी रहीस मलिक पुत्र महमूद अली नेशनल शूटर है। वर्तमान में वह एकलव्य शूटिंग रेंज गाजियाबाद में कोच के पद पर तैनात है। मंगलवार की सुबह 11 बजे वह मां जरीना खातून, मामा शमशेर अली निवासी शामली, मामी खातून के साथ बड़ौत आने के लिए दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन (54475) में सवार हुए थे। आरोप है कि सुन्हैडा स्टेशन के पास ट्रेन में सवार चार युवकों ने सीट पर बैठने को लेकर मामा और मामी के साथ मारपीट शुरू कर दी। रहीस ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके और उसकी मां के साथ भी मारपीट की।

पूरे परिवार को चलती ट्रेन से फेंकने का प्रयास भी किया। ट्रेन बागपत रोड स्टेशन पर रुकी तो युवक उतर गए। इसी दौरान रहीस ने मोबाइल से उनका फोटो खींचा तो युवकों ने फिर ट्रेन में घुसकर उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शूटर का आरोप है कि घटना की सूचना उन्होंने जीआरपी को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि यह मामला गंभीर है, वे इसे दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें