पत्रकारों से बातचीत करते स्वामी ओमवेश।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा विधानसभा चुनाव में पार्टी पश्चिमी उप्र में 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और किसान मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।
बुधवार को वे कोताना रोड पर स्थित हरपाल सिंह तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा पार्टी किसानों के हकों के लिए संघर्ष कर रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, भूमि अधिग्रहण और अन्य समस्याओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से हक दिलानेे में जुटे हैं।
उन्होंने कहा जिन विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशी खड़ी करेगी, उन विधानसभाओं में 1000 वाहनों की रैली निकाली जाएगी और प्रत्येक विधानसभा में सभाएं भी आयोजित की जाएगी।
इस रैली का शुभारंभ सहारनपुर से किया जाएगा और तिथि बाद में घोषित होगी। उन्होंने कहा जब से प्रदेश में सपा सरकार और केंद्र में भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान गन्ना भुगतान न होने पर आत्महत्या कर रहा है। उनके बेटों की फीस जमा हो रही है और न ही वे अपने बच्चों को शादी कर पा रही है। इस अवसर पर हरपाल तोमर आदि उपस्थित रहे।