फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से धधका नैथला, हड़कंप  

Sun, 08 May 2016 01:35 AM IST
बागपत/ ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के नैथला गांव में जलते बिटौडे़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत  के नैथला गांव में यमुना की ओर असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात में बिटौरों और भूखे के ढेरों में आग लगा दी।  सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने लोगों की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। ग्रामीणों ने कहा असामाजिक तत्वों ने गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए आग लगाई है। 
विज्ञापन


 नैथला गांव में शुक्रवार की रात में करीब दो बजे यमुना की ओर लोगों को आग की लपटे उठती हुई दिखाई दी। उन्होंने शोर मचा दिया। गांव के लोग आग बुझाने को अपने-अपने घर से दौड़ पड़े, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि लोग उसके करीब भी नहीं पहुंच पाए। उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

 करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने और गांव के लोगों ने नलकूपों के पानी से किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसमें बालेश्वर त्यागी के चार बिटौरे और भूसे के दो ढेर और बुग्गी जल गई। इसके अलावा मांगेराम के भूसे के दो ढेर, सुरेश और जाकिर हुसैन के एक-एक बिटौरे जल गए। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने कहा असामाजिक तत्वों ने बिटौरों और उपलों के ढेरों में आग लगाई है। इसकी शिकायत पुलिस से कर              दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें