फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत आज: नरेश टिकैत बोले- भाजपा के उकसावे में आकर अपना भविष्य खराब न करें युवा

Sun, 04 Apr 2021 01:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

  • गाजीपुर बॉर्डर पर होने वाली महापंचायत में पहुंचेंगे नरेश टिकैत
  • नरेश टिकैत ने कहा, भाजपा के उकसावे में आकर अपना भविष्य खराब न करें युवा
विज्ञापन
नरेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर होने वाली महापंचायत में जाते हुए बागपत में रुके। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र और युवा भाजपा के उकसावे में आकर अपना भविष्य खराब न करें। अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दें। यह बात उन्होंने राजस्थान के अलवर में राकेश टिकैत पर हुए हमले के आरोपियों को लेकर कही। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन : गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत आज, ‘सब ठीक’ बताने की तैयारी में जुटी भाजपा
विज्ञापन


नरेश टिकैत ने कहा कि स्कूलों के बच्चों ने भाजपा के उकसावे में आकर राकेश टिकैत पर हमला किया। भाजपा आंदोलन को दबाने के लिए गलत रास्ते अपना रही है। किसान आंदोलन किसी भी कीमत पर कृषि कानून वापस लेने से पहले खत्म नहीं होगा। ये कानून किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। जब तक कानून वापस नहीं होंगे, किसान भी घर वापसी नहीं करेंगे। केंद्र सरकार चाहे जितने जोर लगा ले, किसानों को हरा नहीं पाएगी। भाजपा को पीछे हटना पड़ेगा। महापंचायत की रणनीति को लेकर कहा कि किसानों की सहमति से निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें