फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल-लोनी मार्ग से नगर पंचायत ने उठवाई मिट्टी

Tue, 06 May 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खबर का असर:- रटौल में नाला निर्माण के दौरान मिट्टी हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में रटौल-लोनी मार्ग पर नाला निर्माण के कारण मिट्टी का ढेर लगे होने के कारण दुकानदार व लोग परेशान हो रहे थे। सोमवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों व ठेकेदार ने मिट्टी को उठा दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार को मार्ग पर मिट्टी पड़ी होने के कारण लोगों की परेशानी को देखते हुए इस समस्या को उठाया था। इसको लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत की टीम व ठेकेदार सोमवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों व लोगों की समस्या सुनने के बाद मार्ग से मिट्टी को हटवा दिया, क्योंकि मिट्टी के कारण धूल उड़ने से दुकानदारों व लोगों को परेशानी हो रही थी।
मिट्टी के हटने के बाद दुकानदारों व लोगों ने राहत की सांस ली। कस्बे के निजामू, सुनील, मनोज, सलीम, राजेंद्र ने चेयरमैन से ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितता की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि नाला निर्माण कार्य मानक के अनुसार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें