फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के पहलवान मयंक ने बागपत के भानू को हराया

विज्ञापन
बागपत : छपरौली अखाड़े में दो दिवसीय उप्र राज्य ग्रेपलिंग कुश्ती के दौरान खिलाड़ियों से परिचय लेत? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छपरौली अखाड़े में शनिवार शाम उप्र राज्य ग्रेपलिंग कुश्ती का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 66 किग्रा भार वर्ग में हुई कुश्ती में मुजफ्फरनगर के पहलवान ने बागपत के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उप्र राज्य ग्रेपलिंग कुश्ती के उप्र सचिव मनोज कुमार यादव, कृष्णपाल खलीफा व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र तोमर ने किया। पहले दिन कुश्ती प्रतियोगिता मेें बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बलिया, बरेली, कानपुर सहित कई जगहों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि पहले दिन खिलाड़ियों की टीम का आपस में परिचय कराया गया। मात्र एक कुश्ती मुजफ्फरनगर के पहलवान मयंक और बागपत के पहलवान भानू में हुई। जिसमें मयंक ने भानू को हराकर स्वर्ण पदक जीता। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें