सेंट फ्रांसिस स्कूल में आयोजित जोनल चेस चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी
- फोटो : BARAUT
जोनल शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ
बागपत, बड़ौत। सेंट फ्रासिंस स्कूल में शनिवार को जोनल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। पहले दिन 15 विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. अमित राणा व फादर बीजू ने फीता काटकर किया। शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि शतरंज मांइड गेम होता है, इसको खेलने वाले खिलाड़ी में बौद्धिक कुशाग्रता और धैर्य का समावेश होता है। बता दें कि यह प्रतियोगिता छह राउंड की है। छह राउंड के खेल पूर्ण होने के बाद अंक तालिका में सर्वाधिक अंक पाने वाली टीम विजेता घोषित होगी और नेशनल खेलने जाएगी।
वहीं छात्राओं के लिये पांच राउंड का ही मैच रखा गया है। रविवार को चैंपियनशिप का ओवर ऑल रिजल्ट घोषित कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। फादर बीजू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मनीषा सिंह, कविष द्विवेदी, वर्तिका तिवारी, यशस्वी दुबे, प्रतिभा गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद