फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले 50 साल भी नहीं भुलाया जा सकता मुजफ्फरनगर दंगा: उमेश मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में सोमवार को पहुंचे भाजपा विधायक उमेश मलिक का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान उमेश मलिक ने कहा मुजफ्फरनगर का दंगा आने वाले 50 साल तक नहीं भुलाया जा सकता और ना ही उन लोगों को भूलाया जा सकता, इसका कारण यह दंगा हुआ।
विज्ञापन

दरअसल सोमवार को बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक बावली गांव में हिम्मत प्रधान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां पर ग्राम प्रधान के पति शक्ति व ग्रामीणों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। उमेश मलिक ने कहा कि प्रदेश में एथेनॉल के 70 प्लांट लगेंगे। इससे किसानों को ही नहीं बल्कि सभी प्रदेश वासियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। इससे तेल सस्ता होगा, किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने बिना जाति धर्म को ध्यान में रखते हुए आवास योजना, राशन योजना, उज्ज्वला से लेकर आयुष्मान योजना तक संचालित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कटार सिंह ने की। इसमें भूतपूर्व सैनिक सतेंद्र मलिक, रजत चौधरी, ओमप्रकाश, देशपाल प्रधान, शक्ति प्रधान, हिम्मत प्रधान, यामीन, तेजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें