युवक के अपहरण का बताया गया मामला
बिनौली (बागपत)। मुजफ्फरनगर पुलिस ने शनिवार की रात जिवाना गुलियान व रंछाड़ गांव में दबिश देकर चार युवकों को उठा लिया। पुलिस किसी अपहरण के मामले में युवकों से पूछताछ कर रही है। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाने की पुलिस देर रात जिवाना गुलियान व रंछाड़ गांव में दबिश देकर चार युवकों को उनके घरों से उठाकर ले गई। बताया गया कि जनपद की सीमा से सटे बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवक का अपहरण हो गया था। अपहृत युवक दो दिन बाद सकुशल घर आ गया था। चर्चा है कि युवक फिरौती देकर छूटा है। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी मामले में पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर चारों युवकों को उठाया है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि युवकों को किसी मामले में पूछताछ के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ले गई है।
पुलिस ने तीन वारंटी पकड़े
बिनौली। पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार बिनौली थाना पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें अमित पुत्र सुभाष निवासी बिनौली, इमरान पुत्र रमेश निवासी बरनावा, देशपाल पुत्र सुरजा निवासी गढ़ी दुल्ला शामिल है। पुलिस ने इनको बागपत कोर्ट में पेश किया।