फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली करने में कोई लापरवाही ना बरते तहसीलदार : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
राजस्व वसूली में लापरवाही न करें तहसीलदार : डीएम
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कर-करेत्तर की बैठक में अमीनों को राजस्व वसूली के लिए क्षेत्रों में जाने के निर्देश दिए। कहा कि राजस्व वसूली करने में लापरवाही करने या मानक के अनुसार वसूली नहीं करने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली करने पर आबकारी विभाग की पीठ थपथपाई।
कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को डीएम ने आबकारी विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग ने माह के 13 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 13.38 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला है। मासिक लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने पर बागपत व टटीरी के अधिशासी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी दुकानों पर आबकारी इंस्पेक्टर व राजस्व विभाग के अधिकारी के साथ मिलकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग ने 571 लाख के सापेक्ष 505 लाख की वसूली की है। वसूली में बड़ौत ,खेकड़ा फिसड्डी रहे। डीएम ने बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए अमीन को गांव में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को छापेमारी करने को कहा। उन्होंने तहसीलदार को रेवन्यू जमा न करने वाले भट्ठों का संचालन बंद कराने को आदेश दिया। तहसीलदार सप्ताह में दो दिन अमीन के बसता चेक कर आरसी का मिलान करेंगे। सुबह आठ बजे से क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। उन्होंने एसडीएम को नीलामी की भूमि का प्रसार करने व कुर्की की जमीन पर बोर्ड लगाने को कहा। डीएम ने ने खनिज अधिकारी को प्रतिदिन छह से सात भट्ठों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज देय, व्यापार कर, बैंक ,स्टाफ देय व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एआरटीओ को ओवरलोड गाड़ियों पर सख्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के लिए आवेदन जो लंबित हैं उनका संबंधित अधिकारी त्वरित गति से निस्तारण करें। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एसडीएम अनुभव कुमार, सहायक महानिरीक्षक रामदयाल, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें