अग्रवाल मंडी टटीरी के लोगों ने डीएम से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बागपत-मेरठ हाईवे के लिए अग्रवाल मंडी टटीरी में भूमि अधिग्रहण का नागरिकों ने विरोध किया। एडवोकेट सौरभ मानव के नेतृत्व में नागरिकों ने कहा कि ठेकेदार कंपनी 15-15 मीटर के अधिग्रहण पर अड़ी हुई है, जबकि कसबे में हाईवे की कुल चौड़ाई ही 20 मीटर है।
कलक्ट्रेट पहुंचे नागरिकों ने कहा कि सरकारी दस्तावेजों में हाईवे की चौड़ाई बीस मीटर है, लेकिन ठेकेदार कंपनी ने 30 मीटर भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। ढाई सौ से अधिक मकानों और दुकानों पर निशानदेही की गई है। दो मंदिर भी अधिग्रहण की जद में आ रहे हैं। हाईवे के लिए दोनों तरफ सिर्फ 10-10 मीटर भूमि का ही अधिग्रहण होना चाहिए। तीस मीटर की चौड़ाई में हाईवे का निर्माण नहीं होना चाहिए, इससे नागरिकों को नुकसान होगा। नरेश कुमार मानव, मोहम्मद यूनुस, सलीम, हरपाल सिंह, अय्यूब खान, नदीम, लियाकत, सद्दाम, शमशाद, मोनू, कृष्णपाल, मधु रानी, जितेंद्र, गौरव कुमार, आदेश कुमार, मुकेश कुमार मौजूद रहे।