फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान चुनी गई बेस्ट स्टूडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी गांव के राजकीय हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर छात्र छात्राओं ने सीनियर को विदाई दी। इसमें मुस्कान बेस्ट स्टूडेंट चुनी गई।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह ने मा सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, हरियाणवी लोकगीत, हास्य नाटक, देशभक्ति गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अनु कुमारी मिस फेयरवेल व अंशिका को मिस ब्यूटी चुना गया। जबकि कक्षा 10 की मुस्कान को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ ईयर घोषित किया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को मेडल व स्मृति चिह्न देकर प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह ने पुरस्कृत किया। इसमें गीतांजलि, मंजू, रुचि खारी, रविंद्र सैनी, विशाल रुहेला आदि रहे। उधर, तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में भी फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धमाल किया। प्रधानाचार्य सोनिया शर्मा में छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें