फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की हत्या: मामूली विवाद और दुश्मनी में बदल गई दोस्ती, गाली देते ही दरांती से काट दिया हिस्ट्रीशीटर का गला

Mon, 15 Jan 2024 06:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में हिस्ट्रीशीटर  की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर की हत्या उसके ही जिगरी दोस्त ने की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोघट गांगनौली गांव के हिस्ट्रीशीटर पंकज राठी उर्फ गोटा की हत्या गाली-गलौच करने पर उसके दोस्त सरगम उर्फ सागर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने सरगम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दराती बरामद कर घटना का खुलासा किया है। जबकि हत्या में शामिल दो आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक लाख के इनामी रहे कुख्यात बदमाश पंकज राठी उर्फ गोटा की पांच जनवरी की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के भाई नीरज राठी ने गांव के ही सरगम उर्फ सागर, भूपेंद्र उर्फ भूरा, सागर के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

सर्विलांस प्रभारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि नामजद आरोपियों को पुसार बस स्टैंड से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दराती बरामद की गई। पूछताछ में सरगम ने बताया कि वह बिजरौल में था तभी सागर का फोन आया, जिसने पंकज राठी द्वारा गाली गलौच और बदतमीजी करने की बात कहीं उसने पंकज को समझाने के लिए रात में फोन किया तो फोन पंकज के भाई नीरज ने उठाया। नीरज के साथ उसकी कहासुनी हो गई।

वह बिजरौल से दोस्त विशू और कासिमपुर खेड़ी निवासी विशेष को साथ लेकर पंकज राठी के पास पहुंचा। पंकज राठी उसके साथ भी गाली गलौज की तो उसने पास में रखी दराती से गले पर वार कर दिया।
विज्ञापन

पंकज झोपड़ी से निकलकर भागा तो तीनों ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया और दराती से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। सर्विलांस प्रभारी ने बताया कि फरार विशू और विशेष की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया।

पहले दोस्त रहे, गाली-गलौच होते ही बन गये दुश्मन 
गांगनौली गांव के मृतक हिस्ट्रीशीटर पंकज राठी उर्फ गोटा और हत्यारोपी सरगम उर्फ सागर एक ही कुटम्ब के है। बताया कि एक लाख के इनामी रहे कुख्यात प्रमोद राठी और सद्दाम की मौत के बाद पंकज राठी उर्फ गोटा, सरगम उर्फ सागर, भूपेंद्र उर्फ भूरा, सागर के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। जो गांव में एक साथ घूमते थे, लेकिन हत्या से कुछ दिन पहले ही गाली-गलौच को लेकर तीनों का आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोस्ती दुश्मनी में बदल गई और पंकज की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें