फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बागपत की युवती की ग्वालियर में हत्या, हरियाणा के कुंडली से हुई थी लापता

Mon, 24 Feb 2025 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के गढ़ीदुल्ला की युवती की ग्वालियर में हत्या कर दी गई। बताया गया कि युवती हरियाणा के कुंडली से लापता हुई थी। परिजन शव लेने के लिए ग्वालियर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुंडली से लापता हुई बिनौली थाना क्षेत्र के गढ़ीदुल्ला गांव की एक युवती का शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिला है। परिजनों ने मध्य प्रदेश के ही एक युवक पर उसे अगवा कर ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। 

विज्ञापन


मृतका सीमा (20) पुत्री ऋषिपाल गांव से दसवीं की पढ़ाई करने के बाद करीब दो साल पहले हरियाणा के कुंडली में अपने चाचा राजू के घर रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नाैकरी करने लगी।

मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया कि उसकी बहन सीमा वहां से अचानक लापता हो गई। उन्होंने उसे काफी तलाश किया पता नहीं चलने पर उसने बीती 19 जनवरी को सोनीपत के कुंडली थाने पर अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: आज से शुरू हुईं यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, शामली में बुजुर्ग की माैत

विज्ञापन

विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सोनू ने बताया गत तीन दिन पहले मध्य प्रदेश ग्वालियर के इंद्र गंज थाना पुलिस पुलिस का उनके पास फोन आया। उन्होंने उन्हें यहां एक किराये के मकान में सीमा नाम की युवती का शव मिला होने की जानकारी दी। इस पर पिता ऋषिपाल, मां संतोष और अन्य परिवार के लोग ग्वालियर पहुंचे और शव की पहचान बेटी सीमा के रूप में की।

परिजनों ने ग्वालियर पुलिस को बताया कि कुंडली की प्राइवेट कंपनी में सीमा के साथ मध्य प्रदेश जिला मुरैना का एक युवक दीपक काम करता था। उन्होंने उस पर ही उसे अगवा कर यहां लाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

ग्वालियर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सीमा के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजन सोमवार सुबह उसके शव को लेकर गढ़ीदुल्ला गांव में पहुंचे तो  परिवार के लोगों का रोते- रोते बुरा हाल था। परिजनों और ग्रामीणों ने बागपत पुलिस प्रशासन से कार्रवाई कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें