फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरिफा हत्याकांड में आरोपी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरिफा हत्याकांड में आरोपी ने किया सरेंडर
विज्ञापन

बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की आरिफा की हत्या में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पति सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

शेखपुरा गांव की रहने वाली आरिफा की शादी मुजफ्फरनगर जिले के कसेरवा गांव निवासी आबिद से हुई थी। महिला का रंग काला होने के कारण पति उसे पसंद नहीं करता था। उसके साथ मारपीट करता था। वह अपने मायके में रह रही थी। 16 सितंबर को पति अपने दो साथियों के साथ शेखपुरा गांव पहुंचा और आरिफा को बाजार से सामान दिलाने के बहाने अपहरण कर ले गया। तीनों ने उसकी हत्या कर दी थी। महिला का शव गाजियाबाद में लोनी मार्ग पर पड़ा मिला था। पिता जिलेद्दीन ने आरिफा के पति आबिद, रिजवान, शाहिद निवासी कसेरवा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। बाद में पुलिस ने रिजवान को भी गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपी शाहिद ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बिनौली थानाध्यक्ष रावेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें