फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर नगरपालिका सख्त, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
बड़ौत में नेहरू मूर्ति पर अतिक्रमण करने वालें व्यापारियों से जुर्माना वसूलने के दौरान नोकझोंक क - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
अतिक्रमण पर नगरपालिका सख्त, वसूला जुर्माना
विज्ञापन

बड़ौत। पालिका परिषद के अधिकारियों ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित जगह से बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों से नकद जुर्माना वसूला गया। साथ ही रेहड़ीवालों से भी जुर्माना वसूल उन्हें चेतावनी दी गई। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कई बार पालिका परिषद के अधिकारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। अधिकारियों ने यह अभियान अमर उजाला में छपी खबर पर संज्ञान लेकर चलाया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार भारद्वाज ने व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर जैन के साथ बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जिन दुकानदारों ने सफेद पट्टी से बाहर सामान रखा था, उनसे जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने दस दुकानदारों पर 500-500 रुपये का जुर्माना कर रसीद काटी। उन्होंने इस दौरान दुकानदारों से दस हजार रुपये जुर्माने की राशि वसूल की। इस दौरान सफेद पट्टी के बाहर रेहड़ी लगाने वाले लगाई आठ दुकानदारों से तीन-तीन सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। संपत्ति अधिकारी ने बताया कि पहले जुर्माना वसूलने का अभियान चलाया गया है। यह अभियान अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई खबर के बाद शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना था कि यदि जुर्माना के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

रामटेक शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें