दोघट । मुलसम गांव में रविवार को नाग और नागिन के जोड़े ने दो घंटे तक चिलचिलाती गर्मी में एक-दूसरे से लिपट कर नृत्य किया। इसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा और ग्रामीण भी दो घंटे तक उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे। नृत्य करने के बाद नाग और नागिन अचानक गायब हो गए।
गांव में दोपहर को अपने घर जा रहे सूरज नामक युवक को सुदेश पुत्र सूरजमल के घेर में नाग-नागिन का जोड़ा नृत्य करते दिखाई दिया तो उसने गांव में आवाज लगाकर लोगों को एकत्र कर दिया। देखते-देखते वहां पूरा गांव उमड़ पड़ा और ग्रामीण नाग और नागिन का नृत्य देखने लगे।
ग्रामीणों के अनुसार चिलचिलाती गर्मी में नाग और नागिन ने दो घंटे तक एक-दूसरे से लिपट कर नृत्य कर दिया। ग्रामीण भी हाथ जोड़कर खड़े रहे और उनका नृत्य देखते रहे। नृत्य करने के बाद नाग और नागिन अचानक गायब हो गए। इस अवसर पर रोहित, पप्पू, संजीव, अनुज, गौरव, मोनू, रजत आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।