-उन सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा
फोटो - 10
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान की स्वागत सभा हुई। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। सभा में सांसद ने किसान समेत अन्य सभी वर्ग के लोगों से समस्याओं को जाना। साथ ही जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की कुछ समस्याओं की जानकारी है और अन्य समस्याओं को जानने के लिए वह किसानों, अधिवक्तओं और प्रबुद्ध समाज के लोगों के साथ बैठक करेंगे। लोग की बताई गई समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। चुनाव में प्रत्येक वर्ग ने उनका साथ साथ दिया, जिसके लिए वह लोगों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के मंत्री बनने से किसान, कामगार और युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, कुलदीप उज्ज्वल, विक्रम सिंह, डॉ़ जयकुमार सरोहा, वीरपाल राठी, रविंद्र प्रधान, सुरेश मलिक, धर्मेंद्र चैयरमेन, वीरेंद्र राणा, जगपाल तेवतिया मौजूद रहे।