गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को ज्ञापन देते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह
- फोटो : BAGHPAT
शुगर मिल की क्षमता वृद्धि के लिए गन्ना मंत्री से मिले सांसद
बागपत। शुगर मिल की क्षमता वृद्धि के लिए बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने गन्ना मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मिल की क्षमता वृद्धि कराने की मांग की।
प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से मुलाकात करते हुए सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि लंबे समय से बागपत शुगर मिल की क्षमता वृद्धि की मांग उठाई जा रही है। क्षमता वृद्धि नहीं होने के कारण किसानों को कम दामों में कोल्हू पर गन्ना बेचना पड़ता है। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बागपत शुगर मिल की क्षमता 25 हजार कुंतल है और मिल की टीनशेड, भवन भी जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने जल्द शुगर मिल की क्षमता वृद्धि करने की मांग की। गन्ना मंत्री ने जल्द क्षमता वृद्धि कराने का आश्वासन दिया। संवाद