फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांसद ने सैनिक स्कूल, ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने संसद में बुधवार को कई मुद्दे उठाए। उन्होंने सैनिक स्कूल, सैनिक ट्रेनिंग सेंटर, एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में सैनिक स्कूल, सैनिक प्रशिक्षण केंद्र व एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होनी जरूरी है। यहां से हजारों की संख्या में युवा सेना में भर्ती होते हैं और उनके लिए सैन्य प्रशिक्षण भी जरूरी है। युवाओं को प्रशिक्षण नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी होती है और वह सेना की तैयारी भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। सांसद ने जल्द ही इनकी स्थापना कराने की मांग की है, ताकि युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी में परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें