बागपत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मलकपुर मिल से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। साथ ही बागपत मिल का दोहरीकरण कराने की भी मांग उठाई।
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों का करोड़ों रुपये मलकपुर मिल पर बकाया चल रहा है, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान से किसानों की परेशानी खत्म हो जाएगी। इसके अलावा बागपत मिल का दोहरीकरण होने से किसानों को लाभ मिलेगा। ककड़ीपुर गांव से लोनी तक यमुना नहर के चौड़ीकरण की भी मांग उठाई।