फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दर्द से तड़प रही गर्भवती महिला को देख भड़के सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ट्योढ़ी गांव की गर्भवती महिला पारुल को कुर्सी पर बैठकर प्रसव पीड़ा से तड़पते हुए देखकर स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को फटकार लगाई। सांसद की फटकार के बाद महिला को भर्ती किया। सांसद ने लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं लिफ्ट के चालू नहीं होने पर ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रालोद सांसद ने सोमवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो वहां काफी खामियां मिलीं। गर्भवती महिला पारुल को प्रसव के लिए भर्ती नहीं करने पर उनके पति रंजीत ने हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख सांसद उनके पास पहुंचे तो वहां पारुल आधा घंटा से दर्द से तड़प रही थी। सांसद को महिला के पति रंजीत ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी उसकी पत्नी को भर्ती नहीं कर रहे हैं। इससे महिला की जान को खतरा हो सकता है।
सांसद ने स्वास्थ्य कर्मियों को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई और सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय को कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यहां आए दिन महिला मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लापरवाह चिकित्सकों व कर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

इससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। सांसद की फटकार के बाद महिला को प्रसव के लिए भर्ती किया गया। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से बातचीत की और यहां मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएस को रोजाना निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो सके।

बरामदे में प्रसव पर जताई नाराजगी
सांसद ने कुछ दिन पहले महिला अस्पताल के बरामदे में प्रसव होने पर नाराजगी जताई। साथ ही सीएमएस से अभी तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच कर जल्द ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें