फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर दादरी गांव के सामने बाइक सवार दो युवकों की गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पिचौकरा गांव निवासी अर्जुन उर्फ मोनू (24) पुत्र मांगे निवासी में मैजिक व कार रिपेयरिंग की दुकान पर कार्य करता था। वह बृहस्पतिवार की रात्रि करीब आठ बजे गांव के ललित पुत्र सतपाल के साथ बाइक से लौट रहा था। पिचोकरा गांव के सामने उनकी बाइक की गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में अर्जुन उर्फ मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिये रेफर किया गया। इंस्पेक्टर बिनौली देवेश कुमार ने कहा कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया गया है। उधर, अर्जुन की मौत से पिता मांगे, मां रूपा, भाई विकास व सोनू का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें