खेकड़ा नगर के मौहल्ला मुंडाला मे मकान मे लगी आग से दीवारो पर जमा धुआ
- फोटो : KAHKRA
आग से मां-बेटा झुलसे, घर में रखा सामान भी जला
खेकड़ा (बागपत)। शहर के मोहल्ला मुंडाला में मकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही आग में मां और बेटा भी झुलस गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
खेकड़ा शहर के मुंडाला में अतुल रुहेला परिवार के साथ रहता है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने से मकान में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। मकान में आग लगी देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर दमकलकर्मी भी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब लाखों कीमत के कपड़े, तकिया, बैड सीट सहित अन्य सामान जल गया। अतुल की पत्नी और पुत्र सार्थक भी झुलस गए। परिजनों ने एक चिकित्सक के यहां उपचार कराया।