फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच बच्चों की मां अपनी उम्र से भी कम आयु के प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति काम से लौटा तो बच्चे रोते नजर आए। काफी तलाश करने पर जब महिला का कहीं पता नहीं चला तो पति ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव का यह मामला है। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की शादी 15 साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव की एक युवती से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। ग्रामीण मजदूरी कर परिवार का खर्च चला रहा था और काम के चक्कर मेें कई-कई दिनों तक घर पर नहीं आता था। इस दौरान महिला का अपनी उम्र से आधी उम्र के युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। पति की गैरमौजूदगी में युवक महिला के घर पर आने लगा। पति को शक हुआ, तो उसने पत्नी को समझाया और काम पर चला गया। मंगलवार की शाम पति काम से लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी और बच्चे रो रहे थे। इधर-उधर तलाश करने पर जब महिला का कहीं पता नहीं चल सका, तो पति ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें