फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता कॉलोनी में ईख के खेत में गोकशी

Sat, 07 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
बागपत। शहर में एक बार फिर गोकशी का खुलासा हुआ है। माता कॉलोनी के पास स्थित खेत में गोकशी की गई और आरोपी मांस लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस को वहां से अवशेष बरामद हुए।
विज्ञापन

बागपत के गुजरान मोहल्ला निवासी राजवीर सिंह शुक्रवार को अपने खेत में पहुंचे तो ईख में पशु के अवशेष पड़े मिले। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने पशु के अवशेष को कब्जे में लिया। पशु चिकित्सकों से जांच कराई तो पता चला कि अवशेष गाय के हैं। पुलिस ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी जिले में गोकशी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। छह माह पहले बड़ौत कोतवाली के पास गोकशी पकड़ी गई थी। बिलोचपुरा और बागपत के पुराने कस्बे में गोकशी पकड़ी जा चुकी है। 
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की मौत
अमीनगर सराय (ब्यूरो)। पिलाना भट्टे के पास 26 दिसंबर को हुए हादसे में घायल रोशनगढ़ निवासी नरेश की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। बता दे कि इस घटना में मौके पर ही एडीओ राजवीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें