फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को गली में फेंकने की आरोपी सास हिरासत में   

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के खत्री गढ़ी में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवजात को गली में फेंकने के मामले में बागपत महिला थाने की पुलिस ने मंगलवार को दबिश दी। पुलिस आरोपी एक महिला को उठाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बड़ौत के आवास विकास में रहने वाले ब्रह्मपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी निशा की शादी खत्री गढ़ी निवासी बड़ौत में रहने वाले एक युवक के साथ की थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आए दिन मारपीट की जाने लगी थी। उसके बाद उसकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची पैदा होते ही ससुराल वालों ने नवजात को गली में फेंक दिया था। इस मामले में एसपी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ था। इसी को लेकर महिला थाने की पुलिस बड़ौत आई और कोतवाली पुलिस के साथ खत्री गढ़ी में दबिश दी तो वहां की महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया। लेकिन, पुलिस पीड़ित महिला की सास संतोष को अपने साथ हिरासत में ले गई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि महिला पुलिस ने दबिश दी थी और वह एक आरोपी महिला को हिरासत में ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें