फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने वाली मां-बेटी की भी मौत, जाम लगाकर हंगामा

विज्ञापन
बागपत के छपरौली क्षेत्र के बाछौड़ गांव में मां और दो बेटियों की मौत के बाद एसडीएम को खरी खोटी सुना? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सब हेड
विज्ञापन

एक बेटी ने दो दिन पहले तोड़ दिया था दम, परिवार के तीन सदस्यों की मौतों से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। गांव बाछौड़ में पुलिस की अभद्रता से आहत होकर जहर निगलने वाली महिला गीता और उसकी बेटी प्रीति की बुधवार रात मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बड़ी बेटी स्वाति ने दो दिन पहले दम तोड़ दिया था। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम मां-बेटी के शव गांव में पहुंचने पर जाम लगा दिया।
पोस्टमार्टम के बाद गीता और उसकी बेटी प्रीति के शव बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। महिलाएं शव लेकर पहुंचे वाहन के आगे बैठ गई और सड़क पर जाम लगा दिया। ये लोग दोषी दरोगा सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। साढ़े चार घंटे बाद रात करीब 8: 30 बजे ग्राम प्रधान ने 75 लाख रुपया मुआवजा पीड़ित परिवार की देने की मांग करते हुए एक पत्र डीएम और एसपी को सौंपा। दोनों अधिकारियों के शासन को संस्तुति करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की अभद्रता से आहत होकर खाया था जहर
बाछौड़ गांव निवासी प्रिंस करीब 15 दिन पहले क्षेत्र की ही युवती को लेकर चला गया था। 24 मई को पुलिस युवती के परिजनों के साथ छत के रास्ते प्रिंस के घर में घुसी, उस समय घर पर महिला गीता और उसकी दो बेटियों स्वाति व प्रीति ही थी। आरोप है कि पुलिस की अभद्रता से आहत होकर इन्होंने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। स्वाति ने उसी दिन दम तोड़ दिया था।

बागपत के छपरौली क्षेत्र के बाछौड़ गांव में मां और दो बेटियों की मौत के बाद ग्रामीणों को समझाते एए?- फोटो : BAGHPAT

छपरौली क्षेत्र के बाछौड़ गांव में सड़क पर बैठकर जाम लगाती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

बाछौड़ गांव में शव पहुंचने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

बाछौड़ गांव में सूनी पड़ी गली- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें