बड़ौत। ग्राम शिकोहपुर से गठीना जा रहे बाइक सवार युवक की अलावलपुर गांव के समीप पेड़ से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम गठीना निवासी देवेंद्र उर्फ भूरा (35) पुत्र मंगल बुधवार रात बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त को छोड़ने शिकोहपुर गांव आया था। वहां से लौटते समय अलावलपुर गांव के समीप बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मृतक देवेंद्र नशे में धुत था। जिस वजह से बाइक का संतुलन नहीं बन पाया। उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद