शनिवार की सुबह करीब तीन बजे शहरी के समय मां वारिशा व बेटी नाजिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वारिशा ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
बड़ौत के बिजरौली गांव में शनिवार को मां पर अपनी बेटी नाजिया (14) का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी मां वारिशा को हिरासत लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्प्ताल बागपत भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब तीन बजे शहरी के समय मां वारिशा व बेटी नाजिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वारिशा ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना दिए बिना आनन-फानन में शव को दफनाने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच किसी ने 112 पुलिस को कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
आरोपी वारिशा को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर पहुंची। वारिशा का पति गय्यूर सुल्तानपुर में फेरी लगाकर खिलौने बेचने का काम करता है। वारिशा के नौ बच्चे थे, जिनमें से नाजिया दूसरे नंबर की थी।