छात्र ज्यादा, सीटें कम, एडमिशन के लिए रहती है मारामारी
बड़ौत। यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब छात्र-छात्राएं बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य कक्षाओं में प्रवेश लेने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। पंजीकरण कराया जा रहा है। जुलाई से सीसीएसयू की प्रवेश प्रकिया शुरू होगी। वहीं डिग्री कॉलेजों ने भी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियों शुरू कर दी है।
नगर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर कॉलेज व प्रबंध समिति द्वारा मंथन किया जा रहा है, हर साल इस कॉलेज में एडमिशन कराने को लेकर मारामारी की स्थिति बनी रहती है। प्राचार्य डा. जयकुमार सरोहाने बताया कि कॉलेज में एडमिशन कराने को लेकर अभी से ही पंजीकरण कराने को लेकर छात्रों की भीड़ उमड रही है, हालांकि अभी तक रजिस्ट्रेशन की कोई अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है।
ये बोले छात्र-
- छात्र अरुण का हाल ही में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ है, अरुण के 70 प्रतिशत अंक हैं। अरुण का कहना है कि रजिस्ट्रेशन हो चुका है, अब एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।
- छात्रा शिवानी ने भी यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट मेें 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शिवानी का कहना है कि जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है, अभी एडमिशन शुरू होने का इंतजार है।
- ये है कॉलेजों में सीटों का विवरण
विषय सीटो की संख्या सामान्य ओबीसी एससी
बीएससी विज्ञान 480 240 ़130 ़110
बीए 480 240 130 110
बीएससी ऐजी 180 90 50 40