अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा गांव में कब्रिस्तान के पास ट्रैक्टर की टक्कर मोपेड सवार युवती की मौत हो गई। अहेड़ा का मनीष पुत्र राज सिंह बुधवार सुबह अपनी बहन मनीषा (22) के साथ मोपेड से अग्रवाल मंडी टटीरी आ रहा था। सूरजपुर महनवा गांव में कब्रिस्तान के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने युवती को बागपत के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी हरीश चंद त्यागी ने बताया कि युवती के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक फरार हो गया है। युवती के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
भूमिया देवता से घंटा और बैट्री चोरी
बालैनी। मवीखुर्द गांव में भूमिया देवता से चोर 25 किलो का घंटा और तीन सोलर लाइट की बैट्री चोरी कर ले गए। गांव मविकलां में उज्ज्वल खाप का भूमिया देवता है। मंगलवार की देर रात चोर देवता से 25 किलो का घंटा और तीन बैट्री चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि चोर ग्राम पंचयात बोर्ड को तोड़ गए। भूमिया देवता पर चोरी होने से ग्रामीणों ने रोष है।