फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू धामा का था तिगरी-डगरपुर मार्ग पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। तिगरी-डगरपुर मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर पर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की शनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

खेकड़ा के तिगरी-डगरपुर मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रटौल पुलिस को दी थी। पुलिस दिनभर शव की शनाख्त कराने में जुटी रही थी। देर रात शव की पहचान दिल्ली के ताहिरपुर निवासी मोनू धामा पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक रविवार से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें