फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुत्तों और बंदरों के काटने से 35 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों व बंदरों के काटने से 35 लोग घायल हो गए। घायलों ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं लोगों ने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहरनगर निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि वह किसी काम से बागपत आ रहा था। तभी कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया। बिजवाड़ा निवासी लविश को घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने काट लिया। निबाली निवासी समी खान ने बताया कि वह बाजार जा रहा था, तभी कुत्ते ने हमला करके घायल कर दिया। बागपत के पुराना कस्बा निवासी मुकेश चौहान ने बताया कि वह बाजार में दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। तभी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा संतोषपुर गांव निवासी सागर को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। घायलों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। सीएमएस डॉ. अनुराग ने बताया कि सभी को वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया गया।


सात लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि रविवार को सात लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई, जिसमें बाघु निवासी मनीष, बली निवासी संतोष, टटीरी निवासी सागर, गुंजन, सुनीता, श्यामो, आकाश आदि कुत्ते काटने पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन



बंदरों के हमले से दो घायल
बिनौली। शेखपुरा निवासी अली ने बताया कि वह रविवार की सुबह छत पर खड़ा था। तभी बंदर ने हमला कर दिया और हाथ में काटकर घायल कर दिया। पिचोकरा में आलिया को हमला कर घायल किया। परिजनों उन्हें उपचार के लिए बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं विपिन, अमरबीर, विकास, ताहिर, सुभे, तिरतपाल, सोनू आदि ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें