फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लिंक खोलने पर खाते से कटे रुपये, पुलिस ने वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सोशल मीडिया पर आए लिंक को खोलने पर अमित कुमार निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी के खाते से 11 हजार 499 रुपये कट गए। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की और साइबर ठगों से अमित के रुपये वापस कराए।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी अमित कुमार ने कई दिन पहले पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर आया लिंक खोलने पर खाते से रुपये काट लिए गए। इसके थोड़ी देर बाद 11 हजार 499 रुपये निकालने का मैसेज आने पर ठगी होने का पता चला। अमित कुमार ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसमें जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि अमित से ठगी करने वाले साइबर ठगों के बैंक खाते फ्रीज कराकर रुपये वापस कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें