फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिपाही के मकान का ताला तोड़कर रुपये और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रमाला। किशनपुर बराल निवासी सिपाही सुनील के मकान में अलमारी का ताला ताोड़कर चोरों ने छह हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसमें सिपाही सुनील के पिता जोगिंदर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।

किशनपुर बराल निवासी जोगिंदर ने बताया कि उसका बेटा सुनील यूपी पुलिस में सिपाही है और बिजनौर में तैनात है। पंद्रह दिन पहले दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित अपने मकान का ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे के पास बिजनौर गया था। मंगलवार दोपहर बिजनौर से घर वापस लौटे तो उसके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कमरे के अंदर देखा तो सभी कमरों और अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। कमरों में रखा सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे छह हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, घड़ी, कपड़े, बिजली का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें